23 Apr 2024, 16:47:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भजनलाल के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने से रोष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 7:23PM | Updated Date: Jul 12 2019 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा के हिसार में डाबड़ा चौक पुल पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज रोष व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणधीर सिंह पनिहार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला उपायुक्त से मिलकर इस बारे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पनिहार के अनुसार डाबड़ा चौक पुल का निर्माण भजनलाल के कार्यकाल में किये विकास कार्यों में शामिल था जिसका शिलान्यास उन्होंने और तत्कालीन लोकनिर्माण मंत्री आनंद सिंह दांगी ने किया था। उन्होंने उपायुक्त को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उस समय लगाये गये शिलान्यास के पत्थर को तोड़कर कूड़े में फेंक दिया गया है, जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है और इसके लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व जल्द से जल्द इस पत्थर को पुन: लगाने की मांग करती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »