28 Mar 2024, 22:36:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कांग्रेस से निष्कासित भालचंद्र यादव बसपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 7:13PM | Updated Date: Jul 12 2019 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में टिकट की खातिर समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव ने निष्कासन के अगले दिन यानी शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी का थामन लिया। यादव को गुरूवार को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप के साथ छह साल के लिये निष्कासित किया था। वह पिछले लोकसभा चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार थे।
 
बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर मुख्य जोन इचार्ज बस्ती , देवी पाटन एवं फैजाबाद मण्डल शमशुद्दीन राईनी एवं मुख्य जोन इचार्ज बस्ती , देवी पाटन व फैजाबाद मण्डल एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने शुक्रवार को  संतकबीरनगर में आयोजित बसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उक्त घोषणा करते हुए उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई और सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें बसपा का बस्ती मण्डल का इंचार्ज भी नियुक्त कर दिया गया। पूर्व सांसद के पुत्र एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव को भी बसपा में शामिल करते हुए उन्हें विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का प्रभारी घोषित किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »