29 Mar 2024, 16:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मसार! बिहार में 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, मुंह में कपड़ा डालकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 4:41PM | Updated Date: Jul 12 2019 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सूबे के मधुबनी जिले में 80 साल की एक वृद्ध महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिसने सबको चौंका दिया है। आरोपी युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की है। वारदात जिले के अंधराठारी थाना इलाके के जमैला गांव की है। जहां देर रात सो रही एक 80 साल की बूढ़ी औरत के साथ रेप हुआ। बताया जा रहा है कि बीते देर रात घर में घुसकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला के मुंह में कपड़ा डालकर और उसके हाथ को बांध कर बलात्कारी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जब घर में सो रहे बहु और पोते ने बूढ़ी औरत की गिड़गिड़ाने की आवाज सुनी तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ के जमकर धुनाई की है। 
 
इस घटना के बाद से वृद्ध औरत काफी डरी हुई है। हद तो तब हो गई जब घटना की शिकायत करने गए परिजनों को अंधराठारी थानाप्रभारी ने भगा बीना शिकायत सुने उन्हें थाने से भगा दिया। हालांकि बाद में पीड़ित के परिजनों ने महिला थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »