29 Mar 2024, 14:06:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 3:31PM | Updated Date: Jun 25 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मंगलवार तड़के वरिष्ठ पत्रकार गुलाम जीलानी कादरी को श्रीनगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के एक दल ने 62 वर्षीय कादरी के घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया। वह श्रीनगर से प्रकाशित उर्दू समाचार पत्र ‘डेली अफाक’ के प्रकाशक हैं। कादरी को 90 के दशक के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। कादरी और अन्य पत्रकारों पर उस समय एक मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान वह समाचार एजेंसी जम्मू-कश्मीर न्यूज चलाया करते थे। सूत्रों के अनुसार कादरी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »