20 Apr 2024, 20:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

वडोदरा में गोदाम में लगी भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 1:54PM | Updated Date: Jun 25 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के कारेली बाग क्षेत्र में मंगलवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गयी। जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि बहुचराजी रोड पर विश्वामित्री नाले के पास एक स्क्रेप के गोदाम में किसी कारण से सुबह भीषण आग लग गयी।
सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाडियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल की एक गाड़ी अभी भी कुलिंग करने में लगी हुयी है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामला दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »