29 Mar 2024, 02:53:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नायक बने ओडिशा भाजपा विधायक दल के नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:30AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के विधायक प्रदीप्त कुमार नायक को ओडिशा विधान सभा में पार्टी विधायक दल का नया नेता मनोनीत किया है। पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि शाह ने पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद नायक को विधायक दल का नेता बनाने का निर्णय लिया। इससे पहले पार्टी विधायकों की रविवार को भुवनेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए श्री शाह को अधिकृत कर दिया गया था। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »