29 Mar 2024, 05:32:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फारस की खाडी में नौसेना का ‘ऑपरेशन संकल्प’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 7:47PM | Updated Date: Jun 20 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से गुजरने वाले अपने समुद्री पोतों की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत क्षेत्र में युद्धपोतों की तैनाती की है। नौसेना के अनुसार फारस और ओमान की खाड़ी में हाल की विभिन्न समुद्री घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस आपरेशन के तहत नौसेना ने अपने युद्धपोतों आईएनएस चेन्नई और सुनयना को फारस की खाडी तथा ओमान की खाडी में तैनात किया है। इसके अलावा नौसेना के टोही विमान भी इस क्षेत्र में गश्त लगायेंगे। नौसेना का इन्फोर्मेशन फ्यूजन सेंटर भी खाड़ी क्षेत्र में समुद्री पोतों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रख रहा है। इस सेंटर का उद्घाटन गत वर्ष दिसम्बर में गुरूग्राम में किया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »