20 Apr 2024, 13:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अलवर जिले में बदमाश ने की पुलिस पर फायंरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 4:03PM | Updated Date: Jun 20 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना थाना क्षेत्र के रेवाना गांव में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायंरिंग करने का मामला सामने आया है। नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने आज बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि महेश यादव नाम का बदमाश अपने घर रेवाना आया हुआ है।
 
इस सूचना पर पुलिस महेश के घर पहुंची, जैसे ही महेश को पता लगा कि पुलिस घर आई है तो वह घर की छत पर चढ़ गया और पुलिस पर फायर कर छत से कूदकर जंगल मे फरार हो गया। बदमाश महेश यादव पर तीन हजार का इनाम घोषित है। महेश हत्या के प्रयास में फरार चल रहा था। गांव रेवाना में नवम्बर 2018 को झगड़ा हो गया था जिस पर महेश ने फायर कर दिया।
 
महेश के ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी महेश फरार चल रहा था। महेश पहले भी कई मामलो में थाने में बंद रह चुका है। पुलिस महेश की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »