25 Apr 2024, 06:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निशंक ने किये केदारनाथ के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 12:33AM | Updated Date: Jun 16 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने केन्द्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार शनिवार को भगवान केदारनाथ के दरबार में पहुंचे। केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचते ही पलके बिछाये भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। केदार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद डा. निशंक ने कहा कि भगवान केदार का आशीर्वाद उन्हें हर बार मिला है। डा. निशंक भगवान भोले के दरबार में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर डा. निशंक ने कहा कि वे कई वर्षों से भगवान भोले के दरबार पर आ रहे हैं।

वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के समय उन्होंने पैदल आकर स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों का हालचाल जाना और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार में पुरजोर ताकत के साथ उनके पक्ष को रखा था। डा. निशंक के साथ उनकी तीनों बेटियां भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि लोकसभा के सत्र समाप्त होने के बाद वह अवश्य रुद्रप्रयाग जिले के भ्रमण पर आयेंगे। इस दौरान विधायक भरत सिंह चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, दिनेश बगवाड़ी, दिनेश उनियाल, अनूप सेमवाल, रमेश नौटियाल, मंदिर समिति कार्याधिकारी एन पी जमलोकी आदि लोग भी मौजूद थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »