20 Apr 2024, 13:30:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूस्खलन के बाद कश्मीर राजमार्ग पर हजारों वाहन फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 1:07PM | Updated Date: Jun 13 2019 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रामबन क्षेत्र में भूस्खलन होने की वजह से गुरुवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया जिसके बाद यात्री वाहन समेत हजारों वाहन राजमार्ग पर फंस गये। ताजा हिमपात, भूस्खलन और पेड़ों के जड़ से उखड़ जाने की वजह से बुधवार को लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर के साथ जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक 86 किलोमीटर लंबे मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया था लेकिन गुरुवार को यातायात फिर शुरू कर दिया गया। 
 
यातायात पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि गुरुवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतेरी चेशमा डिगडोल पर ताजा भूस्खलन और पत्थर गिरने की वजह से अधिकारियों को यातायात निलंबित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्ग को साफ कराने का काम शुरू कर दिया है।
 
विभिन्न स्थानों पर तैनात यातायात अधिकारियों की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद ही फंसे वाहनों को आगे जाने की अनुमति देने संबंधी फैसला किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं को लेकर कश्मीर जा रहे ट्रकों समेत हजारों वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। इसी तरह यात्री वाहन भी फंसे हुए हैं। बर्फ साफ हो जाने के बाद वाहनों को अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »