26 Apr 2024, 00:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आयकर विभाग ने की जम्मू-कश्मीर में छापेमारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 1:57AM | Updated Date: Jun 12 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एक कारोबारी समूह के यहां छापेमारी की। विभाग ने समूह के श्रीनगर स्थित आठ परिसरों के साथ ही बेंगलुरु और नई दिल्ली स्थित 11 परिसरों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने यहां जारी बयान में बताया कि यह समूह परिवहन सिल्क यार्न विनिर्माण कश्मीर आर्ट और हैंडीक्राफ्ट के खुदरा कारोबार में लगा हुआ है। लाल ने कहा कि इस समूह के कोई भी सदस्य नियमित रूप से आयकर रिटर्न नहीं भरते हैं।

इस समूह ने जम्मू कश्मीर बैंक से 170 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था जिसका 77करोड़ रुपए में पुनर्गठन किया गया था। समूह ने इस राशि में से 5034 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया और शेष राशि अभी भी बकाया है। विभाग ने बताया कि छापेमारी के दौरान समूह के यहां से 22 करोड़ रुपए की अज्ञात संपत्ति, 910 करोड़ रुपए में परिवहन कारोबार बेचने का पत्र, 1520 करोड़ रुपए का अघोषित लाभ, सोनमार्ग में 268 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति, पहलगांव में 35 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति, बेंगलुरु में एक करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति और दिल्ली में 102 करोड़ रुपए में एक शॉप की खरीदारी का पता चला है। विभाग ने सर्च के दौरान समूह के यहां से डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »