25 Apr 2024, 18:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पेमा खाडू का इस्तीफा राज्यपाल ने किया स्वीकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:11AM | Updated Date: May 27 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ने रविवार को मुख्यमंत्री पेमा खांडू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें अपने पद बने रहने की अपील की। राजभवन से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक खांडू ने यहां राज्यपाल से मुलाकात की तथा अपना और मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के शपथग्रहण तक पद पर बने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सफल प्रशासन के लिए खांडू की सराहना की। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 60 सीटों में से 41 सीटें जीती है और वह राज्य में दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »