18 Apr 2024, 08:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पिता ने दो पुत्रों की हत्या के बाद आत्महत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 3:16PM | Updated Date: May 26 2019 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवहर। बिहार में शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरनाही गांव में एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हरनाही गांव निवासी गौरी पासवान  ने कल रात अपने सात वर्षीय पुत्र मिशाल उर्फ श्रवण एवं पांच वर्षीय पुत्र कर्ण की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
 
इसके बाद गौरी पासवान ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि गौरी पासवान का उसके भाभी के साथ अवैध संबंध है और संभवत: बच्चों द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से गौरी की भाभी रीता देवी और उसका पति महादेव पासवान फरार है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »