29 Mar 2024, 11:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार्बेट म्यूजियम से चंदन का पेड़ चोरी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 9:27PM | Updated Date: May 24 2019 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड के जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के विशेष अभियान समूह ने तीन चंदन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चंदन की लकड़ी बरामद की। सीटीआर वार्डन एवं जांच अधिकारी शिवराज चंद्र ने बताया कि तस्करों ने आठ दिन पहले कालाढूंगी स्थित कार्बेट संग्रहालय परिसर से चंदन का पेड़ काटा था। घटना के बाद से सभी तस्कर फरार चल रहे थे। तस्करों की धरपकड़ के लिये सीटीआर प्रशासन की ओर से एक एसओजी टीम का गठन किया गया। शिवराज ने बताया कि आज संजय कुमार की अगुवाई वाली एसओजी टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में विक्की तिवारी, दीपक सिंह बिष्ट कालाढूंगी एवं इफ्तिकार आलम उत्तर प्रदेश के स्वार, रामपुर का रहने वाला है। सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।  तीनों को जेल भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »