23 Apr 2024, 17:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पवन काजल विधायकी से दें इस्तीफा : चौधरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 7:42PM | Updated Date: May 24 2019 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांगड़ा। भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़े वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र चौधरी ने आज मांग की कि कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद पवन काजल को विधायकी से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कांगड़ा से विधायक काजल ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर के खिलाफ चुनाव लड़ा था और 477623 वोटों से हार गये थे। चौधरी ने कहा कि पवन काजल अपने विधानसभा क्षेत्र में भी 23582 मतों से पीछे रहे जो संकेत है कि कांगड़ावासियों का विश्वास वह खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए काजल को विधानसभा सदस्यता त्याग देनी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »