29 Mar 2024, 16:42:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात : सूरत की इमारत में भीषण आग - 15 लोगों की मौत - मोदी ने जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 6:19PM | Updated Date: May 24 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिस इमारत में आग लगी है, उसमे कई लोग फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। फायर ब्रिगेड व आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है।
 
इस बीच, सूरत की इमारत में लगी आग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने गुजरात सरकार से बात करके हर संभव मदद देने को कहा है। वहीं, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ, ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी एलान किया है। सूरत के पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार मिश्रा के मुताबिक, आग में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
 
बताया जाता है कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित इंस्टीट्यूट में लगी है। कुछ लोगों ने इस इमारत से कूदकर जान बचाई है। कुछ लोग इस हादसे में करीब 15 लोग मारे गए हैं। अब तक करीब 12-15 लोगों के शव भी निकाले जा चुके हैं। मारे गए लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
गुजरात में सूरत के सरथाना इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंची हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि सूरत में लगी आग की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदना शोक संतप्‍त परिवारों के साथ है। घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं। गुजरात सरकार और स्‍थानीय अधिकारियों से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कहा गया है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »