25 Apr 2024, 11:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकतंत्र की आज फिर जीत हुई : त्रिवेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 7:15PM | Updated Date: May 23 2019 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड की सभी पांचों संसदीय क्षेत्रों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज फिर लोकतंत्र की जीत हुई है। त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों पर मुहर लगाई है, जबकि विपक्ष इस हार से बौखला गया है। संसदीय चुनाव परिणाम की गुरुवार को घोषणा के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं के माध्यम से भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता ने विश्वास जताया है। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में ऐसे कार्य किए, जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हुए थे।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर विपक्ष के नेताओं के रवैये पर तंज कसते हुए कहा जैसा अंदेशा था कि विपक्ष हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेगा, वैसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हुई। बूथ जब्त जैसे अपराधों पर रोक लगी है। स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र में ईवीएम का प्रयोग अहम भूमिका निभाता है, लेकिन कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल हार से परेशान होकर इस ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम के जरिये ही कई राज्यों में चुनाव जीते हैं। ऐसे में उसे ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाने नहीं चाहिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »