29 Mar 2024, 03:44:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजग की ऐतिहासिक जीत नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्यों का परिणाम : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 6:35PM | Updated Date: May 23 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के बेहतर कार्य का परिणाम है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्ष में राजग सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये, जिसका लाभ आम लोगों मिला।
 
उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किये हैं और इसी का परिणाम है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में राजग को भरपूर समर्थन मिला है। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में भी राजग सरकार ने अच्छा काम किया है और लोगों ने इससे उत्साहित होकर अगले पांच वर्ष के लिए फिर से मोदी के नेतृत्व में राजग को सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और राजग लोगों को इस जीत के लिए बधाई देता है और आश्वस्त करता है कि आने वाले समय में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए और बेहतर काम किये जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »