28 Mar 2024, 21:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 6:16PM | Updated Date: May 23 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को संदिग्ध आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आतंकवादियों ने अवंतिपोरा थाना के समीप संयुक्त रूप से तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस बल की टुकड़ी को लक्ष्य बनाकर  ग्रेनेड से हमला किया। सूत्रों ने कहा, 'ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और वह दश्ती दल से दूर फटा।
 
इस घटना में दो नागरिक मामूली रूप से घायल हो गये। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।' उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद अफरा तफरी के बीच आतंकवादी फरार हो गये। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »