28 Mar 2024, 19:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका की नौका मिलने पर हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 7:17PM | Updated Date: May 22 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेल्लोर। आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के विडालुरु गांव में समुद्र तट से लगभग पांच किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को मछुआरों को श्रीलंका की एक खाली नाव मिलने के बाद प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को नाव को समुद्र तट के किनारे लाया गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। बरामद नौका का पंजीकरण संख्या ओएफआरपी‘ए‘1158 एमएलटी/ 19.5.सीएन 710 है।
मछुआरों ने पुलिस को यह भी बताया है कि नाव में पीने की पानी बोतल, डीजल टिन और चादरें भी मिली हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हरिकोटा में अंतरिक्ष केंद्र और  कृष्णापट्टनम बंदरगाह में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने तट रक्षक  अधिकारियों को भी इस मामले की सूचना दे दी है। लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले तट से कुछ किलोमीटर दूर श्रीलंका नाव मिलने से जिले में हडकंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि वह इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं कुछ लोग नौका से आकर भारतीय सीमा में तो नहीं घुसे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »