29 Mar 2024, 20:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत-पाक सीमा के पास आईईडी ब्लास्ट - 1 जवान शहीद, 7 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 3:10PM | Updated Date: May 22 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के मेंढर इलाके में भारत-पाक सीमा के पास आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान शहीद हो गया। जबकि 7 जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मेंढर के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास ये धमाका हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सेना के एक जवान की शहीद और सात अन्य के घायल होने की पुष्टि की।
 
बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी विस्फोट होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। जिस वक्त ये विस्फोट हुआ उस समय 12 मद्रास रेजिमेंट का एक गश्ती दल डेरा डबसी में क्षेत्र से गुजर रहा था। इस विस्फोट में आठ सैनिक जख्मी हुए थे। घायल सैनिकों को अस्पताल ले जाते समय घायल सैनिकों में से एक जवान शहीद हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »