20 Apr 2024, 06:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा दुष्कर्म मामले का हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 5:13PM | Updated Date: May 15 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने कश्मीर के बांदीपोरा में तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म  मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए कश्मीर पुलिस को मामले की स्थिति रिपोर्ट शुक्रवार तक दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुष्कर्म मामले की रिपोर्टों पर संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति ताशी राब्सतान की खंड़पीठ ने पुलिस महानिरीक्षक को अब तक  की जांच की स्थिति रिपोर्ट शुक्रवार 10 बजे तक  जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

दुष्कर्म की यह घटना आठ मई को सुंबाल, बांदीपोरा में हुई थी और  इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम(एसआईटी) का गठन किया था। इस घटना को लेकर कश्मीर घाटी में पिछले दो दिनों से लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है और सभी राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों तथा नागरिक समाज एवं आम लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले में  लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर बुधवार को अधिकतर शैक्षिक संस्थानों, खासकर इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड़ टेक्नालाजी, कालेजों तथा कुछ उच्च माध्यमिक स्कूलों  को बंद रखा गया है।

इस घटना को लेकर कश्मीर घाटी में सोमवार को हुए जोरदार धरना प्रदर्शनों में 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। राज्यपाल सत्य पाल मलिक और संभागीय आयुक्त (कश्मीर) बशीर अहमद खान ने सोमवार को लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सुंबाल दुष्कर्म घटना की जांच त्वरित तरीके से की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »