23 Apr 2024, 20:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, इसलिए बाप-बेटे को दी टिकट :बृजेंद्र सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 6:39PM | Updated Date: Apr 26 2019 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी  के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने कहा है कि  कांग्रेस को प्रदेश में दस सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे थे, तभी तो बाप-बेटे (भूपेन्द्र हुड्डा तथा उनके बेटे दीपेन्द्र हुड्डा) को  कांग्रेस ने टिकट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस के पास  उम्मीदवारों का टोटा है। सिंह आज खरकभूरा गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे  थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़े राज्यों से खत्म हो रही है। 

यूपी, बिहार, बंगाल, तमिलनाडू सहित कई राज्यों कोई नाम लेने वाला नहीं है।  प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति क्या है ये सबको पता है। आज हिसार लोकसभा  में सभी हलकों में होड़ लगी है कि कौन सा हलका एक-दूसरे से अधिक मतों से  भाजपा को जिताने का काम करेगा। यह हमारा पैतृक हलका है। यहां से  नौ हलकों में सबसे अधिक बढ़त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नाम की  लहर चल रही है। चुनाव में वो ऐसा कोई वायदा लोगों से नहीं करते जो पूरा न  किया जा सकें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »