29 Mar 2024, 10:42:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार्बेट पार्क से सटे क्षेत्र में हाथियों ने वन चौकी और ट्रक पर किया हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 6:20PM | Updated Date: Apr 26 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड के कार्बेट पार्क से सटे वन क्षेत्र में हाथी आक्रामक और हमलावर होते जा रहे हैं। खासकर मोहान क्षेत्र में हाथी आतंक का पर्याय बनते जा रहे हैं। हाथियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक वन चौकी को तहस-नहस कर दिया जबकि दूसरी घटना में टस्कर हाथी ने रसद ले जा रहे ट्रक पर हमला कर दिया। दोनों घटनाओं में काफी नुकसान पहुंचा है। दोनों घटनाओं के बारे में शुक्रवार को जानकारी मिली। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के अधिकारी वी.पी. पंत ने बताया कि पहली घटना कार्बेट पार्क से सटे रामनगर से पहाड़ की ओर जा रहे मुख्य राजमार्ग की है।

एक टस्कर हाथी मुख्य राजमार्ग पर आ गया और उसने वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ वाहन तो बच निकले लेकिन खाद्य सामग्री ले जा रहा एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया। हाथी ने ट्रक में तोड़फोड की और लदी हुई खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचाया। यह घटना भुतगाड़ी नाले के पास हुई। इससे मुख्य राजमार्ग पर लगभग दो घंटे अफरातफरी का माहौल रहा और यातायात बाधित रहा। दूसरी घटना अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान क्षेत्र की है। यहां हाथियों के एक झुंड ने वन चौकी पर हमला बोल दिया। हाथियों ने चौकी को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया। इससे पहले भी मोहान क्षेत्र में हाथियों के आतंक की एवं उग्र होने की कई घटनायें सामने आ चुकी हैं

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »