20 Apr 2024, 11:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मनाक! गैंगरेप का विरोध करने पर बच्ची को तेजाब से नहलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 3:18PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार में गैंगरेप का विरोध करने पर दरिंदों ने नाबालिग बच्ची को तेजाब से नहलाया दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना भागलपुर जिले की है। लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित छात्रा इंटर में पढ़ती है। बिहार में इन दिनों बढ़ते एसिड अटैक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।
 
अलीगंज में शुक्रवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म में असफल रहने पर चार दरिंदों ने नाबालिग छात्रा (17) को तेजाब से नहला दिया। छात्रा को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी प्रिंस कुमार और उसके भाई सौरभ को हिरासत में लिया है। छात्रा की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ खाना बना रही थी। तभी कुछ बदमाश मुंह को कपड़े से ढके घर में आ धमके। सभी हथियारों से लैस थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी में हथियार सटा दिया और बेटी को खींचकर ले जाने लगे।
 
जब बेटी और उन्होंने इसका विरोध किया तो एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए बेटी को तेजाब से नहला दिया। बदमाशों ने उन पर भी तेजाब फेंका और हथियार लहराते हुए छत की तरफ भाग गए। बेटी छटपटाते हुए हॉल में जाकर गिर गई। एसिड के हमले में बुरी तरह झुलसी छात्रा जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास से काफी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए। धक्का देने के बाद छात्रा की मां ने दरवाजा खोला। लोगों ने देखा कि छात्रा हॉल के फर्श पर गिरकर तड़प रही थी।
 
एसिड से हमला मामले में दो लोगों को संदेह पर पकड़ा गया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है। मैं खुद घटना की निगरानी कर रहा हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »