28 Mar 2024, 15:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के आने के बाद राज्य में अपराध बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 9:52PM | Updated Date: Apr 21 2019 9:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि राजस्थान में जबसे कांग्रेस सरकार बनी है कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और 47 प्रतिशत अपराध बढ़ गए हैं। सिंह ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि इनमें 16 प्रतिशत महिलाओं से संबंधित अपराध बढ़े हैं। पहले भाजपा की सरकार में अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास की बात होती थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और अब  आमजन में डर और अपराधियों में विश्वास की बात हो रही है। दिनदहाड़े मंगलसूत्र तोड़े जा रहे हैं। तीन-तीन मंत्री वाले भरतपुर जिले में दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन मंत्री उनके हालचाल पूछने भी नहीं जा रहे। पूरे राजस्थान में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो धुरी की सरकार है। जो वायदे सरकार ने जनता से किए थे वे पूरे नहीं हुए,  न तो किसानों की कर्जमाफी हुई और न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया गया। श्रीमती सिंह ने कहा कि 26/11 की आतंकवादी घटना के बाद अगर तत्कालीन केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो आतंकवाद नहीं पनपता न ही पाकिस्तान की इतनी हिम्मत होती कि वह आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »