20 Apr 2024, 00:19:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

भारत दुख की घड़ी में खड़ा है श्रीलंका के साथ: अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 7:49PM | Updated Date: Apr 21 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ईस्टर पर्व के दौरान श्रीलंका में सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निदा करते हुए कहा है कि भारत दुख की इस घड़ी में पड़ोसी राष्ट्र के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। शाह ने आज यहां जारी  एक बयान में कहा, ‘‘हम आतंकवादियों के इस तरह के कृत्यों की कड़ी निदा करते हैं। भारत दुख की इस घड़ी में पड़ोसी देश के साथ खड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में आज हुए भयावह विस्फोटों में 200 से अधिक  लोगों की मौत के  बारे में सुनकर  बहुत दुख हुआ। भाजपा अध्यक्ष ने कहा  कि  विश्व के अनेक सभी देश जो आतंकवाद से जूझ रहे है उनके लिए आतंकवाद एक अभिशाप बन गया है। भारत लंबे समय से आतंकवाद से लड़ रहा है।

उन्होंने कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद की जड़ों का सफाया करने के लिए तत्पर हैं। शाह ने कहा, ‘‘मेरी मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक समवेदना है।’’ स्थानीय मीडियों रिपोर्टों में बताया कि विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गयी है और 450 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »