25 Apr 2024, 20:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

श्रीलंका में हुये आतंकवादी हमलों की जांच में सहयोग के लिए तैयार है इंटरपोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 7:12PM | Updated Date: Apr 21 2019 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस।  इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस  ऑर्गनाइजेशन के महासचिव जुर्गेन स्टॉक ने श्रीलंका में रविवार को हुये आतंकवादी हमलों की निदा करते हुये कहा कि इंटरपोल इन हमलों की जांच में श्रीलंकाई अधिकारियों का सहयोग करने लिए तैयार है। स्टॉक ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘‘इंटरपोल श्रीलंका में हुये भयानक हमलों की कड़ी निदा करता है और श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयाग करने की पेशकश करता है।

हमारी प्रार्थनाएं हमलों का शिकार हुये लोगों और उनके परिवारों के साथ है।’’ बयान के अनुसार इंटरपोल श्रीलंका में जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन के सहयोग के लिए विशेष दल भेज सकता है। गौरतलब है कि रविवार को ईस्टर दिवस पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और अन्य शहरों में कई गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर आठ विस्फोट किये गये। मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार हमलों में कम से कम 185 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 अन्य घायल हो गये हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »