28 Mar 2024, 23:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

एलडीएफ सरकार को केरल में पिछले वर्ष आई बाढ़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 6:45PM | Updated Date: Apr 21 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वायनाड।   रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार को पिछले वर्ष अगस्त में राज्य में आई बाढ़ के लिए अपनी पूरी जम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। सीतारमण ने केरल में राजग उम्मीदवार के लिए आयोजित चुनावी रैली में कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी सरकार के बहुत खराब प्रबंधन की वजह से राज्य को बाढ़ का कहर और इससे संबंधित मानवीय कष्ट को झेलना पड़ा।

उन्होंने केरल में राजग की सहयोगी पार्टी भारत धर्म जन सेना के संदेश और साहस की सराहना करते हुये कहा कि यह ‘सेना’ धर्म का संरक्षक है। बीडीजेएस के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली वायनाड क्षेत्र के उम्मीदवार हैं। सीतारमण ने तुषार के प्रतिनिधित्व वाली पार्टी की विशेषता बताते हये कहा कि बीडीजेएस का नाम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के लोगों को प्रतिबिंबित करता है। भारत धर्म की ‘सेना’ भारत के लोगों के धर्म को बरकरार रखने के लिए है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामदलों का पाखंड केरल और अन्य स्थानों पर इनके दोहरे रूप के सामने आने से उजागर हो गया है। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुस्लिम लीग से जुड़ रहे हैं जिसे जवाहर लाल नेहरू ने मरा हुआ घोड़ा बताया था। उन्होंने कहा कि गांधी अमेठी में कोई प्रभाव जमाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां हथियार निर्माण की एक इकाई की स्थापना की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »