20 Apr 2024, 16:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 7:25PM | Updated Date: Apr 19 2019 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये अंतरराष्ट्रीय हिमालयन एमटीबी चैलेंज  प्रतियोगिता (एमटीबी) का आगाज हो गया है। साइकिल रैली शुक्रवार को नैनीताल से शुरू हुई और अल्मोड़ा पहुंची। इस रैली में 13 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। अपर सचिव पर्यटन सी रविशंकर एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ओंकार सिंह ने प्रतियोगियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविशंकर ने बताया कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
 
राज्य में माउंटेन बाइकिंग की असीम संभावनायें हैं। इस प्रतियोगिता में  कुल 87 प्रतियोगी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें 13 अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी हैं। प्रतियोगिता में 12 महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। इनमें तीन भारतीय महिला हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों में इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका,सिंगापुर और थाइलैंड के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 564 किमी का पवर्तीय रास्ता तय कर प्रतियोगी अंतिम दिन 25 अप्रैल को मंसूरी पहुंचेंगे। प्रतियोगिता का विधिवत समापन 26 अप्रैल को देहरादून में होगा। इस मौके पर विजयी प्रतियोगियों को सम्मानित किया जाएगा।
 
प्रतियोगिता उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, एशियन डेवलपमेंट बैंक और साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता उत्तराखंड के कई जिलों से होकर गुजरेगी। जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़ ने बताया कि प्रतियोगी पहले दिन अल्मोड़ा पहुंचे हैं। प्रतियोगियों का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगी शनिवार को कौसानी पहुंचेंगे। उसके अगले चरण में रूद्रप्रयाग, नई टिहरी, चिन्यालीसौड़ होते हुए अंतिम दिन मंसूरी पहुंचेंगे। इस दौरान प्रतियोगी 564 किमी की यात्रा तय करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »