20 Apr 2024, 12:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुनीता दुग्गल ने सिरसा से भरा नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 5:41PM | Updated Date: Apr 19 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास  शर्मा, खाद्य मंत्री कर्णदेव कम्बोज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी व परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार आदि उपस्थित थे।
 
बाद में भाजपा  प्रत्याशी ने एक खुले वाहन में रोड शो किया। सिरसा सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव के दंगल में उतरी सुनीता दुग्गल आयकर विभाग में थीं और पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा में शामिल होकर विधायकी का चुनाव लड़ा था पर हार गई थीं। उन्होंने संपत्ति ब्यौरे में 93 लाख एक हजार 46 रुपये जिसमें से 2 लाख  रुपये की नकदी, 60 लाख एक हजार 46 रुपये विभिन्न बैंक खातों में, 29 लाख रुपये  का 950 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये की 5 किलोग्राम चांदी दर्शाई गई है।
 
  उन्होंने अपने व्यवसायिक भवन ब्यौरे में 19 लाख रुपये की संपत्ति दर्शाई  है। इसके अलावा रिहायशी भवन की कुल एक करोड़ 9 लाख रुपये की सम्पत्ति दर्शाई है।  उन्होंने 25 लाख रुपये का रिण भी दर्शाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने  पारिवारिक सम्पत्ति अलग से दर्शाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »