25 Apr 2024, 17:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

न्यूनतम मजदूरी 18 हजार तय करने का वादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 8:56PM | Updated Date: Apr 18 2019 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी राकेश सीधा ने आज जारी अपने घोषणापत्र में खेतिहर मजदूरों को 18,000  रुपये प्रति माह न्यूनतम मजदूरी तय करने का वादा किया। विधायक व पार्टी की प्रदेश इकाई के सचिव सीधा ने मजदूरों का न्यूनतम वेतनमान 18 हजार,  पुरानी  पेंशन योजना को लागू करने, एकल नारी को पेंशन देने, भूमिहीन किसानों 5  बीघा जमीन देने और जंगली जानवरों की समस्या को हल करने की बात कही है। पार्टी ने प्रदेश की चार में से एक सीट पर लड़ने व बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है।
 
मीडिया को संबोधित करते हुए सीधा ने कहा कि देश का  संविधान आज खतरे में आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में केंद्र की भाजपा सरकार  के कार्यकाल में अमीर ज्यादा अमीर होता गया और गरीब की हालत बद से बदतर हुई है व बेरोजगारी भी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कृषि संकट 42 फीसदी बढ़ा है, किसान आत्महत्या  में भी पांच साल में इजाफा हुआ है।
 
सीधा ने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी ने देश की आर्थिक  व्यवस्था का ढांचा ही हिला दिया है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म के आधार पर देश मे मॉब लीचिंग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई केंद्र सरकार का हथियार बन कर रह गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »