25 Apr 2024, 17:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जनता महबूबा को माफ नहीं करेगी:एनसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 8:53PM | Updated Date: Apr 18 2019 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग।  नेशनल कांफ्रेंस ने गुरुवार को कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ गठबंधन करके वर्ष 2014 के जनादेश का अनादार किया है जिसके लिए जनता पीपीडी अध्यक्ष मुफ्ती महबूबा को कभी माफ नहीं करेगी और वह जनाधार खो चुकी हैं। एनसी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर लोन ने बिजबेहरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि लोगों में मुफ्ती के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।
 
लोन ने कहा कि बिजबेहरा के लोग पूर्व मुख्यमंत्री को माफ नहीं करेंगे। लोगों ने 2014 में उनमें विश्वास जताया और बदले में उन्हें यातनाएं सहनी पड़ी। एनसी नेता ने कहा,‘‘मुफ्ती आज उन्हीं  वायदों के साथ लोगों के सामने आ रही हैं जिनका अलाप उन्होंने 2014 के विधान सभा  चुनावों के दौरान किया था। जनादेश का क्या हाल हुआ,यह छिपा हुआ नहीं है।
 
जम्मू-कश्मीर खास करके दक्षिण कश्मीर के लोग किन परेशानियों और दर्द से गुजरे हैं उन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने कहा,‘‘ सत्ता का सुख भोगने के दौरान मुफ्ती ने अपना मुंह बंद कर रखा था।जो लोग उन्हें चुनकर लाये वे उनका बदला हुआ रूप देख कर निराश और हताश हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि सुरक्षा बलों की बंदूकें दिखावे के लिए नहीं बल्कि कार्रवाई करने के लिए होती हैं। लोगों के जेहन में यह बात घर कर गयी है और वे इस बात को कभी  भूल नहीं सकते।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »