20 Apr 2024, 21:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस की सहायता कर रही आरएसएस: ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 1:10AM | Updated Date: Apr 16 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागाबंगोला। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  बहरामपुर में कांग्रेस की ओर से काम कर रही है। बनर्जी ने सोमवार को यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अथवा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  को वोट देने का मतलब भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुर्शिदाबाद जिला पलासी के युद्ध के लिए जाना जाता है। हम सभी सिराजुद्दौला के साथ मीर जाफर के विश्वासघात के बारे में जानते हैं। इस क्षेत्र का इतिहास विख्यात है। आपके पास फिर इतिहास रचने का मौका है।’’ उन्होने कहा, ‘‘ हमने कांग्रेस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है,  क्योंकि इसके बहुत से नेताओं का माकपा के साथ मौन रिश्ता है। दिन में वे  कांग्रेस के लिए काम करते हैं और रात में माकपा के लिए।
 
’’ उन्होंने जनता से  विकास और प्रगति की सुनिश्चतता के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील  की और कहा कि कांग्रेस और माकपा को वोट देने से भाजपा ही मजबूत होगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘ एनआरसी और नागरिकता अधिनियम के नाम पर वे मूल भारतीयों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हम सब नागरिक हैं, लेकिन वे कह रहे हैं कि आप छह साल तक विदेशी नागरिक होंगे और बाद में आपको नागरिकता दिए जाने पर विचार किया जायेगा।’’ उन्होंने सवाल किया कि उन परिवारों का छह साल तक क्या होगा। उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप भाजपा के खिलाफ कुछ भी कहते हैं तो आपके खिलाफ जांच होगी और गिरफ्तारी भी होगी, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और उन ताकतों पर जीत हासिल करेंगे।’’  तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ क्या आप जानते हैं कि यह चायवाला चौकीदार बन गया है। यह चौकीदार नहीं, चोर है। यह झूठा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं एक हिन्दू हूं , लेकिन मैं हिन्दुत्व के ब्रांड पर विश्वास नहीं रखती, जैसा कि भाजपा प्रचार कर रही है। यह झूठा है। मैं स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के हिन्दुत्व पर विश्वास रखती हूं। हम मां काली की पूजा करते हैं और ईद में शरीक होते हैं। हम क्रिसमस पर चर्च जाते हैं और गुरुपर्व पर गुरुद्वारा भी जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »