24 Apr 2024, 19:56:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कश्मीर राजमार्ग पर भू-स्खलन से यातायात स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 6:28PM | Updated Date: Apr 15 2019 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-स्खलन के कारण सोमवार दोपहर बाद यातायात फिर स्थगित कर दिया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से सुरक्षा बलों के काफिले के सुरक्षित निकल जाने के लिए एक दिन बंद रहने के बाद सोमवार को आम वाहनों के वास्ते खोल दिया गया।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि जम्मू क्षेत्र में रामबन के डिगडोल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-स्खलन के कारण यातायात की आवाजाही को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) जो कि राजमार्ग की देखभाल करता है, भारी मशीनों और कर्मचारियों के साथ राजमार्ग साफ करने के काम में लगा हुआ है। सैकड़ों वाहन जिनमें यात्री वाहन भी शामिल हैं, राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर खड़े है।

उन्होंने बताया कि वह सब यातायात पुलिस के अधिकारी और बीआरओ की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अनुमति दी गयी थी। इसमें अधिकतर व्यावसायिक वाहन है। पेट्रोल, डीजल टैंकर और एलपीजी ले जा रहे वाहनों को पिछली शाम कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गयी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »