29 Mar 2024, 18:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में लोककला संस्थान की ओर से विश्व कला दिवस के मौके पर सोमवार को बड़ी रंगोली सजाई गई। संस्थान के संजय कुमार सेठी ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस विशाल रंगोली का चित्रांकन शहर के सिटी स्कॉयर मॉल में किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि संस्थान से जुड़े छह सदस्यों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 2500 स्कॉयर फीट बड़ी रंगोली सजाई जिसमें 150 किलो रंगो के अलावा  देश विदेश के जाने माने बीस कलाकारों की पेंटिग्स को उपयोग में ली गई।
 
उन्होंने बताया कि रंगोली इतनी बड़ी है कि उसे ग्राउंड फ्लोर पर खड़े होकर नहीं देखा जा सकता। आम लोगों के लिए यह रंगोली तीन दिनों तक सजी रहेगी। सेठी ने बताया कि रंगोली सजाने का मकसद अजमेर में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जागरूकता बढ़ाने का है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »