29 Mar 2024, 14:03:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

तेदेपा और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 3:10AM | Updated Date: Mar 26 2019 3:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कडपा। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के माईडुकुरु मंडल के वानीपेंट गांव में सोमवार को तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव अभियान को लेकर झड़प से तेदेपा के 10 कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि जब गांव में कृष्णा, तिरुमलेश, वेरैया, शिवकुमार और लता के नेतृत्व में तेदेपा कार्यकर्ता चुनाव अभियान कर रहे थे तब आई सेशु के नेतृत्व में वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध और उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद उनके बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव किया गया और लाठी चलायी गयी जिसमें तेदेपा के 10 कार्यकर्ता घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »