25 Apr 2024, 11:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आंध्र प्रदेश में पटाखा इकाई में विस्फोट से दो मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 2:59AM | Updated Date: Mar 26 2019 2:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के सब्बवारम थाना क्षेत्र के गुल्लेपल्ली में एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट दिन में उस समय हुआ जब पीड़ति पटाखे तैयार कर रहे थे। इकाई में मौजूद सभी सात व्यक्ति विस्फोट से गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें विजाग के किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती किया गया जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दसारी कोटमम और सिंगमपल्ली दुर्गा राव के रूप में हुई। एक ही परिवार के पांच घायलों की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले मई 2012 में पहली घटना हुई थी जिसके बाद उसी इकाई में यह दूसरा विस्फोट था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »