24 Apr 2024, 11:21:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गरीबों को न्यूनतम आय का वायदा : अमरिन्दर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 1:54AM | Updated Date: Mar 26 2019 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब  के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को न्यूनतम आय के तौर  पर हर साल 72,000 रुपए देने के वादे की प्रशंसा करते हुए इसको पार्टी के  रास्ते से एक तरफ हटकर कदम करार दिया जबकि शिरोमणि अकाली दल  ने इसे ‘चुनावी शगूफा‘ और ‘छलावा‘ करार दिया। कैप्टन अमरिन्दर  ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस का यह कदम  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ‘विनाशकारी और फूट डालो योजना‘ के बिल्कुल  उल्ट रचनात्मक नीतियों पर आधारित है।
 
कैप्टन  अमरिन्दर ने कहा कि गांधी के इस वादे ने देश के गरीब से गरीब  लोगों के जीवन में आशा की किरण जगाई है और इसके साथ ही 25 करोड़ लोगों तक  नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से पहुँच बनाने में नाकाम रहने का पर्दाफाश भी किया है। दूसरी तरफ शिअद ने इस योजना को चुनावी शगूफा व छलावा बताया। राज्यसभा सांसद व पार्टी के कोर कमेटी सदस्य बलंविंदर सिंह भुंडर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट पाने के लिए ऐसे वायदे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रस्ताव पर अमल के लिए 3Þ 6 लाख करोड़ रुपयों की आवश्यकता होगी और कांग्रेस ने जैसे पंजाब में लोगों से झूठे वायदे कर उन्हें छला वही राष्ट्रीय स्तर पर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी 1971 में ‘गरीबी हटाओ‘ का नारा दे चुकी हैं जो पचास साल पहले की बात है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »