28 Mar 2024, 21:16:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

लोकसभा निर्वाचन के पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 11:42PM | Updated Date: Mar 25 2019 11:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार ने सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून जिले की पुलिस से तैयारियों की समीक्षा की। कुमार ने पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करवाने, समस्त संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों एवं स्पेशल ट्रबल एरिया में पुलिस बल की निरंतर गस्त,  ई. वी. एम. की सुरक्षा हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त तथा पोलिंग पार्टियों के साथ ही पुलिस को मूवमेंट कराने के निर्देश दिये।
 
उन्होंने चुनाव के दौरान प्रचार- प्रसार हेतु लाउडस्पीकर एवं वाहनों की अनुमति सम्बन्धी दस्तावेजों को भंली -भांति जांच कर इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चुनाव पर्यवेक्षक ने पहले चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुये विवादों तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी लेने के साथ ही आगामी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी प्राथमिकताओ व जनपद पुलिस से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक के पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »