29 Mar 2024, 05:26:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने प्रकाश मिश्रा को कटक से बनाया उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 2:26PM | Updated Date: Mar 25 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व प्रमुख तथा पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा को ओडिशा के कटक लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समीति के सचिव जे पी नड्डा ने उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बालासोर से पार्टी के पूर्व सांसद एमए खारबेला स्वान अब कांडमहल से चुनाव लड़ेंगे। स्वान ने इससे पहले भाजपा से त्यागपत्र देकर क्षेत्रीय पार्टी बनाई थी लेकिन वह फिर से भाजपा में शामिल हो गए। मिश्रा को कटक से उम्मीदवार बनाने से भाजपा को इस क्षेत्र में बढ़त मिलने की उम्मीद है।
 
हालांकि बीजू जनता दल ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है। उल्लेखनीय है कि मिश्रा को जुलाई 2014 में ओडिशा पुलिस प्रमुख के पद से विवादास्पद तरीके से हटा दिया गया था जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पर ईमानदार पुलिस अधिकारी को धमकाने का आरोप लगाया था। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता भारत्रुहारी महताब कटक सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन ऐसी खबर है कि उन्हें राज्य सभा भेजा सकता है और बीजेडी के प्रमुख नवीन पटनायक यहां से किसी नए चेहरे को उतार सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »