29 Mar 2024, 21:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : रसोई गैस एजेंसी के प्रबंधक से 14 लाख से अधिक की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:55PM | Updated Date: Mar 25 2019 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े एक रसोई गैस एजेंसी के प्रबंधक से 14 लाख 29 हजार रुपए लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नाथनगर बाजार में के.बी. लाल रोड स्थित साई बाबा गैस एजेंसी का प्रबंधक संजय कुमार लाल उर्फ बंटू अपने सहकर्मी प्रकाश सिन्हा के साथ मोटरसाइकिल से बिक्री के 14 लाख 29 हजार रुपए जमा करने मारवाड़ी पाठशाला के निकट बैंक ऑफ बड़ोदा जा रहे थे।
 
इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर संस्कृत कॉलेज के निकट उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे वे गिर गये। इसके बाद अपराधी हथियार का भय दिखाकर प्रबंधक से रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, पुलिस उपाधीक्षक राजवंश सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। सरोज ने बताया कि जिले की सीमा को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »