29 Mar 2024, 17:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : रंगदारी नहीं देने पर महिला को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:26PM | Updated Date: Mar 25 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी इंदू देवी (50) के घर में घुस गये और गोली चला दी जिससे वह घायल हो गई।
 
अपराधियों ने इंदू देवी से 50 हजार रुपए रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर इस घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों ने बताया कि महिला को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खाली कारतूस बरामद किया है। इस सिलसिले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »