20 Apr 2024, 14:41:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी, केसीआर, रेड्डी आंध्र को बर्बाद करना चाहते हैं : नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 10:42AM | Updated Date: Mar 25 2019 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्तूर। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर आंध्र को बर्बाद करना चाहते हैं। 
 
नायडू ने अपने चुनावी अभियान के तहत यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगन और केसीआर का साथ आना राज्य के लिए बहुत चिंता की बात है। उन्होंने लोगों से जगन को वोट नहीं देने की अपील की। नायडु ने कहा कि अगर आप वाईएसआर को वोट देते हैं तो यह मोदी को वोट देने जैसा ही होगा। चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से तेदेपा को वोट देने की अपील की। 
 
इसके बाद नायडू ने श्रीकालाहस्ती में जनसभा को संबोधित किया जहां से पूर्व मुख्यमंत्री बोज्जाला गोपालकृष्ण रेड्डी के पुत्र बी सुधीर रेड्डी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। समय की कमी के कारण चंद्रागिरी और तिरुपती में रैली और रोड शो को स्थगित कर दिया गया।  
 
पालामानेर और श्रीकालाहस्ती रैली के दौरान नायडू ने कहा कि कृष्णा नदी का पानी जिले के पश्चिमी मंडलों में लाया गया और हांडरी-नीवा, गलेरु-नागरी परियोजनाओं के पूरा होने के साथ ही हर समय खेती और पीने की जरुरत के लिए पानी उपलब्ध होगा।
 
उन्होंने कहा कि तेदेपा की सरकार नें हमेशा किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी है। अपनी सरकार के विकास कार्यों को बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आज नए उद्योग लग रहे हैं, लोगों को रोजगार मिल रहा है और यह सब तेदेपा की सरकार के कारण संभव हो सका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »