28 Mar 2024, 15:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग 100 से अधिक मकान खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:00AM | Updated Date: Mar 25 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के नारोल क्षेत्र की झोपडपट्टी में रविवार को भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि पिराणा गांव के गणेशनगर इलाके में दोपहर बाद कचरे के ढेर में किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटों ने पास के लकड़े के गोदाम और झोपडपट्टी को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों के साथ दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में लगभग सौ से अधिक झोपड़ी जलकर खाक हो गयीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों को झोपड़ियों से बाहर निकाल लिया। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की काई सूचना नहीं है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »