20 Apr 2024, 21:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार के मुस्लिम उम्मीदवारों पर नहीं बरसी राजग की कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 5:17PM | Updated Date: Mar 23 2019 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव(2019) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सिर्फ एक घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने एक सीट पर मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार खड़ा किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तो अपने लोकप्रिय मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को राज्य की किसी भी सीट से प्रत्याशी के योग्य ही नहीं समझा। राजग की बिहार की 40 में से 39 लोकसभा सीटों के लिए आज जारी उम्मीदवारों की सूची में जदयू ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने कोटे की केवल एक सीट किशनगंज से मुसलमान समुदाय के श्री महमूद अशरफ को उम्मीदवार घोषित किया है।
 
इससे पहले वर्ष 2009 के आम चुनाव में जदयू ने किशनगंज सीट से ही श्री अशरफ को टिकट दिया था। जदयू ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में राज्य की अलग-अलग सीटों से कुल पांच मुसलमान उम्मीदवार खड़े किये थे। उसने उस वर्ष शिवहर से शाहिद अली खान, मधुबनी से गुलाम गौस, किशनगंज से अख्तर-उल-ईमान, सारण से सलीम परवेज और भागलपुर से अबू कैसर को टिकट दिया था। इससे पूर्व जदयू ने डॉ. मोनाजिर हसन को वर्ष 2004 के चुनाव में मुंगेर से और 2009 में बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »