19 Apr 2024, 14:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जयपुर में छह दिवसीय क्राफ्ट मेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 4:51PM | Updated Date: Mar 23 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में छह दिवसीय क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया है जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तशिल्प की बेजोड़ कलाकृतियाँ, रंग-बिरंगे परिधान एवं कलात्मक वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। जयपुर के दशहरा मैदान पर शुक्रवार से शुरु हुए इस मेले में देश के अलग-अलग विभिन्न क्षेत्रों हस्तशिल्प की बेजोड़ कलाकृतियाँ, रंग-बिरंगे परिधान, बांस एवं बैंत के फर्नीचर, तिरूपति का काष्ट कार्य, पोकरण का टेराकोटा, गुलाबी नगरी की ब्लू पॉटरी, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, बनारस की साड़यिां एवं राजघराने की परम्परागत हस्तछपाई, कुम्भकारी कला, चमड़े एवं पत्थर की कलात्मक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई जो लोगों को खूब पसंद आने लगी है।
 
जयपुर में देश के हस्तशिल्­प दस्तकारों, ग्रामीण गैर-कृषि विकास अभिकरण (रूडा) द्वारा शिल्­पांगन क्राफ्ट बाजार मेले का आयोजन किया गया है जो सताईस मार्च तक चलेगा। क्राफ्ट बाजार में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पियों द्वारा करीब सौ स्टालों में अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा। इस मेले का मुख्य उद्देश्­य हस्तशिल्प दस्तकारों को स्वदेशी एवं विदेशी बाजार उपलब्ध कराना एवं देशभर के परम्परागत हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »