20 Apr 2024, 09:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाह के क्षेत्र में बीजेपी का प्रचार, घर घर जाकर बांटा मोदी का पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 2:57PM | Updated Date: Mar 23 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्वाचन क्षेत्र गुजरात के गांधीनगर में आज पार्टी ने घर घर चलो अभियान के तहत प्रचार किया और लोगों को सरकार की उपलब्धियों वाले पर्चे के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपील वाले पत्र भी बांटे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि मतदाताओं और लोगों से उनके पास जाकर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के आशय से शुरू किये गये देशव्यापी घर घर चलो अभियान के तहत आज गांधीनगर में भी अभियान चलाया गया।
 
रूपल गांव इलाके में प्रचार के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस दौरान लोगों को सरकार की उपलब्धियों के पर्चे और प्रधानमंत्री मोदी के पत्र भी वितरित किये जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को मेरा घर भाजपा का घर लिखे स्टिकर भी दिये जा रहे हैं जो वे अपने घरों की बाहरी दीवार पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूकि गांधीनगर सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उम्मीदवार हैं इसलिए उनकी भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर भी फर्ज हैं कि वह उनके क्षेत्र में प्रचार अभियान में भाग लें। 
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात की 26 में से केवल एक सीट गांधीनगर के लिए ही प्रत्याशी की घोषणा भाजपा ने की है। बाकी के लिए भी जल्द ही घोषणा होने वाली है। गांधीनगर सीट पर चार बार सांसद रहे वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण अडवाणी के इस बार कथित तौर पर चुनाव मैदान में नहीं उतरने की इच्छा जताने के बाद श्री शाह को भाजपा का गढ़ कहे जानी वाली इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। शाह के उम्मीदवार बनने के बाद पहले गुजरात और गांधीनगर दौरे पर 28 मार्च को आने की संभावना है। वह फिलहाल गुजरात से राज्यसभा के सांसद हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »