19 Apr 2024, 17:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव : चौधरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:43AM | Updated Date: Mar 23 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
अजमेर। राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अजमेर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भागीरथ चौधरी ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर एक बार फिर राज्य की सभी पच्चीस सीटें जीतेगी। लोकसभा चुनाव में अजमेर से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भागीरथ चौधरी ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व और केन्द्र सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। यही कारण है कि आने वाले चुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर प्रदेश की सभी पच्चीस लोकसभा सीट जीतकर एक बार फिर इतिहास दोहराएगी।  उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासन में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ जिसका सभी वर्गों को लाभ मिला लेकिन प्रदेश में कांग्रेस राज में सौ दिन के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
 
किसानों के साथ वादा खिलाफी के साथ साथ बेरोजगारों के लिए किए गए वादें ही कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई। आने वाले चुनाव में मतदाता एक बार फिर भाजपा को विजयी बनाएंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए टिकट के सवाल पर कहा कि वह इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी है कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता, नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।  भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में अजमेर जिले में किशनगढ़ से दो बार भाजपा विधायक रह चुके भागीरथ चौधरी पर दांव खेला है। श्री चौधरी ने हाल में हुए विधानसभा के लिए भी टिकट मांगा था लेकिन पार्टी उनका टिकट काटकर युवा एवं नए उम्मीदवार पर दांव खेला लेकिन भाजपा प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश टांक से चुनाव हार गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »