25 Apr 2024, 19:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

J-K: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 10:49AM | Updated Date: Mar 22 2019 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर।  कश्मीर में घेरो और तलाश (कासो) अभियान के दौरान शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के मुठभेड हुई है।  अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय रॉयफल (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल (सीपीएमएफ) ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को तड़के शोपियां जिले के इमाम शाहिब में आतंकवादियों छिपे होने की खुफिया जानकारी के बाद तलाशी अभियान शुरु किया।
 
 सुरक्षा बल के जवान आज सुबह एक क्षेत्र विशेष की ओर बढ़ रहे थे तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोली चलाने शुरु कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। खबर लिखे जाने तक अभियान जारी था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घेराबंदी वाले क्षेत्र के बाहर तैनात किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अफवाहों के मद्देनजर क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। उन्होंने ने कहा कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »